[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार जेपीएससी परीक्षा को लेकर लातेहार में अधिकारियों की टीम ने किया केंद्र का निरीक्षण

जेपीएससी परीक्षा को लेकर लातेहार में अधिकारियों की टीम ने किया केंद्र का निरीक्षण

0
जेपीएससी परीक्षा को लेकर लातेहार में अधिकारियों की टीम ने किया केंद्र का निरीक्षण
केंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी

लातेहार से चंद्र प्रकाश सिंह की रिपोर्ट 

JPSC Exam News: झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (जेपीएससी) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन को लेकर अपर समाहर्ता रामा रविदास द्वारा लातेहार और मनिका प्रखंड के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया. उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधा, बैठने की व्यवस्था एवं प्रश्नपत्र की गोपनीयता का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है. उन्होंने सभी कर्मियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरा कराने पर जोर दिया. 

परीक्षा संचालन के लिए तैयारियां पूरी 

जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई हैं और हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है. मौके पर डीआरडीबी निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश कुमार मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन समेत संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी मौजूद थे.

दो पालियों में होगी परीक्षा 

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. 

13 केंद्र पर होगी परीक्षा 

जेपीएससी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जिले भर मे 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय चंदवा, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय चंदवा, ख्रीस्त राजा मध्य विद्यालय चंदवा, ग्रीन फील्ड एकेडमी चंदवा, ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल लुकुईया मोड़ चंदवा और प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सांसग चंदवा. मुख्यमंत्री उत्कृष्ट प्लस टू उच्च विद्यालय लातेहार, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय लातेहार, गांधी इंटर महाविद्यालय लातेहार, राजकीय पॉलिटेक्निक लातेहार, सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार, बनवारी साहू महाविद्यालय लातेहार और डिग्री कॉलेज मनिका शामिल है.

यह भी पढ़ें: बोकारो में रंगेहाथ पकड़े गए CCL के अफसर: सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे से घूस लेते दबोचे गए, पूरे दिन चली छापेमारी

यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल

Previous article किरेन रिजिजू बोले- महिलाओं को अधिकार न देकर विपक्ष ने किया पाप, कांग्रेस पर लगा काला धब्बा
Next article Airtel के 84 दिन वाले प्लान- कॉलिंग और SMS फ्री, मिलेंगे खास बेनिफिट्स
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel