[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार लातेहार में झामुमो का बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर, विनोद पांडेय ने बीएलए की भूमिका को बताया अहम

लातेहार में झामुमो का बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर, विनोद पांडेय ने बीएलए की भूमिका को बताया अहम

0
लातेहार में झामुमो का बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर, विनोद पांडेय ने बीएलए की भूमिका को बताया अहम
लातेहार के टाउन हॉल में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय (बीच में). फोटो: प्रभात खबर

लातेहार से चंद्र प्रकाश सिंह की रिपोर्ट

Latehar News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की लातेहार जिला इकाई की ओर से शनिवार को शहर के टाउन हॉल में बूथ स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की. शिविर में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

कार्यकर्ताओं को दिए गए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण

प्रशिक्षण शिविर के दौरान केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) और बीएलए-2 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए. इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सुरक्षित रहना आवश्यक है.

बैद्यनाथ राम ने सतर्कता के साथ काम करने का दिया संदेश

झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने भी प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि एसआईआर और बीएलए-2 के कार्यों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना होगा. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान किसी भी योग्य मतदाता का नाम हटने न पाए, इसके लिए सभी को पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ कार्य करना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया.

शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुआ शुभारंभ

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ झामुमो के संस्थापक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया.

इसे भी पढ़ें: झामुमो ने बैद्यनाथ राम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, दूसरे प्रत्याशी की घोषणा बाकी

कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

विनोद पांडेय के लातेहार पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, समशूल होदा, सुशील यादव, प्रभात कुमार, विशाल कुमार, अंकित पांडेय, जीरा देवी, वासुदेव यादव, मो. नसीम अंसारी, ममता सिंह, अशोक पांडेय, आर्सेन तिर्की, रिंकु कच्छप और मो. कामरान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई.

इसे भी पढ़ें: टीचर की नौकरी छोड़ राजनीति में आए बैद्यनाथ राम, अब राज्यसभा लहराएंगे पचरम

Previous article आरा-बलिया रेल रूट में बदलाव पर विधायक ने जताई चिंता, रेल मंत्री को लिखा पत्र, जानिए क्या है मामला?
Next article वैश्विक चुनौतियों के बीच आर्थिक वृद्धि पर मंथन, पीएम मोदी ने आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ की बैठक
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel