[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार लातेहार में 5 लाख का इनामी जेजेएमपी उग्रवादी गिरफ्तार, चार जिलों में दर्ज हैं 24 मामले

लातेहार में 5 लाख का इनामी जेजेएमपी उग्रवादी गिरफ्तार, चार जिलों में दर्ज हैं 24 मामले

0
लातेहार में 5 लाख का इनामी जेजेएमपी उग्रवादी गिरफ्तार, चार जिलों में दर्ज हैं 24 मामले
नक्सली की गिरफ्तारी की जानकारी देते एसपी कुमार गौरव. फोटो: प्रभात खबर

लातेहार से चंद्रप्रकाश सिंह की रिपोर्ट

Latehar News: झारखंड में लातेहार जिले की पुलिस को उग्रवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर और पांच लाख रुपये के इनामी उग्रवादी शिव नारायण सिंह उर्फ शिव सिंह उर्फ शिव जी उर्फ शिवा उर्फ कइला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे शुक्रवार रात सदर थाना क्षेत्र से पकड़ा. गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर जेजेएमपी के एरिया कमांडर सुकुल देव उरांव को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का सक्रिय सबजोनल कमांडर शिवा सिंह अपने दस्ते के साथ सदर थाना क्षेत्र में घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के धनकारा मोड़ के पास घेराबंदी कर शिवा सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर सदर थाना क्षेत्र के सिमरियाटाड़ तुपुखुर्द इलाके से जेजेएमपी के एरिया कमांडर सुकुल देव उरांव को भी गिरफ्तार किया गया.

चार जिलों में दर्ज हैं 24 मामले

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी शिवा सिंह लंबे समय से जेजेएमपी संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था. उसके खिलाफ लातेहार समेत चतरा, पलामू और रांची जिले के विभिन्न थानों में कुल 24 मामले दर्ज हैं. इन मामलों में रंगदारी, धमकी, उग्रवादी गतिविधियां और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं. वहीं गिरफ्तार एरिया कमांडर सुकुल देव उरांव के खिलाफ लातेहार जिले में दो मामले दर्ज बताए गए हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों की गिरफ्तारी से जेजेएमपी संगठन को बड़ा झटका लगा है.

जेजेएमपी संगठन लगभग खत्म होने की कगार पर

एसपी कुमार गौरव ने कहा कि शिवा सिंह की गिरफ्तारी के बाद जिले में जेजेएमपी संगठन लगभग समाप्ति की ओर पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि लगातार चलाए जा रहे उग्रवाद विरोधी अभियानों के कारण संगठन कमजोर पड़ चुका है. उन्होंने जंगलों में सक्रिय बचे हुए उग्रवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील भी की. एसपी ने कहा कि यदि उग्रवादी मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, तो सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: कराईकेला में नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस टीम पर फायरिंग का आरोप

कई पुलिसकर्मी अभियान में रहे शामिल

इस अभियान में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता भी मौजूद थे. वहीं छापामारी टीम में सब इंस्पेक्टर विक्रांत कुमार उपाध्याय, कांता कुमार, संतोष कुमार, आरक्षी मनोज कुमार पासवान और दीपक कुमार सिंह शामिल रहे. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में उग्रवाद के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंं: प्रेम प्रसंग में युवक को किडनैप कर युवक की हत्या, तीन अपराधी गिरफ्तार

Previous article राशन कालाबाजारी पर कसेगा शिकंजा, झारखंड के सभी जिलों में हर माह जांच करेंगे 9 नोडल अफसर
Next article Arrah News: विस्थापित 34 परिवारों को जमीरा में भूमि आवंटित, पुनर्वास की दिशा में प्रशासन का अहम कदम
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel