[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार जेजेएमपी के जोनल कमांडर समेत 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर, पुलिस का दावा- लातेहार से उग्रवाद का हुआ खात्मा

जेजेएमपी के जोनल कमांडर समेत 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर, पुलिस का दावा- लातेहार से उग्रवाद का हुआ खात्मा

0
जेजेएमपी के जोनल कमांडर समेत 9 उग्रवादियों ने किया सरेंडर, पुलिस का दावा- लातेहार से उग्रवाद का हुआ खात्मा
जेजेएमपी के उग्रवादियों ने हथियार के साथ सरेंडर किया. उनके हथियार और पुलिस की ओर से उग्रवादी को सौंपा जा रहा प्रतीकात्मक चेक.

JJMP Militants Surrender| लातेहार, बद्री प्रसाद : झारखंड के लातेहार जिले में झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के जोनल कमांडर समेत 9 उग्रवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिये हैं. झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति ‘नयी दिशा’ से प्रभावित होकर जेजेएमपी के 9 उग्रवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. सरेंडर करने वाले इन सभी उग्रवादियों पर सरकार ने कुल 23 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था.

पहली बार झारखंड में एक साथ इतने उग्रवादियों ने किया सरेंडर

झारखंड में पहली बार किसी उग्रवादी संगठन के इतने सदस्यों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया है. सरेंडर करने वाले में जोनल कमांडर रविंद्र यादव, सब जोनल कमांडर अखिलेश यादव, बलदेव गंझू उर्फ अमरेश गंझू उर्फ चशमली, मुकेश राम उर्फ कल्लू उर्फ रवि उर्फ आजाद, पवन उर्फ राम प्रसाद, एरिया कमांडर धूरू जी उर्फ राजू राम उर्फ गार्जियन, विजय यादव, श्रवण सिंह उर्फ पारस सिंह तथा मुकेश गंझू के नाम शामिल है.

इन उग्रवादियों पर घोषित थे 5-5 लाख रुपए इनाम

सरकार ने रविंद्र यादव, अखिलेश यादव, बलदेव गंझू, मुकेश राम पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था. पवन उर्फ राम प्रसाद पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था. उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस को कई अत्याधुनिक हथियार सौंपे हैं. जेजेएमपी उग्रवादियों ने कुल 12 हथियार, 1782 गोली व 26 मैगजीन के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सरेंडर किये गये हथियारों में पुलिस से लूटे गये राइफल शामिल

हथियारों में एक एके-56, 4 एके-47, 3 एसएलआर, 2 अदद 303 राइफल, एक 30.60 एमआई राइफल, विभिन्न राइफल की 1782 गोलियां और 26 मैगजीन शामिल हैं. पुलिस के अनुसार एके-56 और 4 एके-47 हथियार पुलिस से लूटी गयी थी.

उग्रवादियों के सरेंडर करते समय ये अधिकारी रहे मौजूद

सभी उग्रवादियों ने सीआरपीएफ 11 बटालियन के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक अभियान रांची माइकल राज एश, पुलिस महानिरीक्षक पलामू सुनील भास्कर, पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव व डीडीसी मो सैयद रियाज अहमद के समक्ष आत्मसमर्पण किया है.

साकेत कुमार सिंह का दावा – 2025 तक झारखंड से हो जायेगा नक्सलियों का सफाया

सभी पुलिस अधिकारियों ने बुके, शॉल व इनामी राशि का प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित सभी उग्रवादियों का मुख्यधारा में स्वागत किया. सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह ने कहा कि लातेहार में 9 उग्रवादियों के सरेंडर करते ही लातेहार से जेजेएमपी का पूरी तरह सफाया हो गया है. गढ़वा, सिमडेगा, खूंटी और सरायकेला में नक्सलवाद और उग्रवाद का पूरी तरह सफाया हो चुका है. उन्होंने दावा किया कि सरकार द्वारा निर्धारित 2025 तक झारखंड से उग्रवादियों और नक्सलियों का सफाया कर दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

अगस्त में सामान्य से 13 फीसदी कम बरसा मानसून, सितंबर के पहले दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

छत्तीसगढ़ की छात्रा ने रांची में आत्महत्या की, हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे से झूली

कमजोर पड़ा मानसून, डालटनगंज से गुजर रहा ट्रफ, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी आंधी, वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

Previous article भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान ही क्यों बनता है तबाही का मैदान? जानिए कारण
Next article Priya Marathe के निधन के बाद अंकिता लोखंडे ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- ‘मेरी वेडी, तुम्हारी बहुत याद आ रही है’
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel