[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार जिले में अवैध खनन और भंडारण पर रोक लगाने का निर्देश

जिले में अवैध खनन और भंडारण पर रोक लगाने का निर्देश

0
जिले में अवैध खनन और भंडारण पर रोक लगाने का निर्देश

लातेहार. जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर सोमवार को उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. इस दौरान उपायुक्त ने अवैध तरीके से कोयला, पत्थर व बालू उत्खनन को लेकर पूर्व की बैठक में हुए निर्णय के अनुपालन की समीक्षा की. उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी नदीम शफी को निर्देश दिया गया कि जिले में अवैध खनन भंडारण और परिवहन न हो इसे सुनिश्चित करें. सभी सीओ थाना प्रभारी से समन्वय स्थापित कर अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए कार्रवाई करें. साथ ही की गयी कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन 15 दिन के अंदर जिला खनन कार्यालय को उपलब्ध करायें. बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि 26 जून से 20 जुलाई तक खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण के मामले में 35 वाहनों को जब्त कर आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज गयी है. साथ ही 7,47,375 रुपया जुर्माना वसूला गया है. इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, अपर समाहर्ता रामा रविदास, लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, सभी सीओ, थाना प्रभारी व कोल कंपनियों के अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel