[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार आधार लिंकिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश

आधार लिंकिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश

0
आधार लिंकिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित योजनाओं की क्रम वार समीक्षा की. उपायुक्त ने वर्तमान में संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (एनएफबीएस), झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को दिये जा रहे हैं लाभ की जानकारी ली. इस संबंध में उपायुक्त ने नियमित रूप से लाभुकों को पेंशन के लाभ से आच्छादित करने तथा बचे हुए लाभुकों के आधार एवं मोबाइल नंबर सीडिंग का कार्य 15 अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश दिया. मंइयां सम्मान योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों में योजना से संबंधित डाटा में जो भी मिसमैच की स्थिति है उसे दो सप्ताह के भीतर हर हाल में दुरुस्त किया जाये. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आधार लिंकिंग की प्रक्रिया में तेजी लायी जाये एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से की जाने वाली आधार लिंकिंग 15 अगस्त तक पूर्ण कर ली जाये. उपायुक्त ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से संबंधित लंबित मामलों पर गंभीरता दिखाते हुए निर्देश दिया कि 15 अगस्त तक सभी लंबित मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. मौके पर प्रभारी पदाधिकारी सामाजिक सुरक्षा कोषांग सह उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel