बारियातू. पशु चिकित्सा केंद्र में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सात लाभुकों के बीच बतख चूजों का वितरण किया गया. जिला परिषद सदस्य रमेश राम और पशु चिकित्सक डॉ सुशीला बागे ने प्रति लाभुक 520 चूजे प्रदान किये. जिप सदस्य ने कहा कि यह योजना गरीबों को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर है. डॉ बागे ने बताया कि 75 से 90 प्रतिशत अनुदान पर चूजों के साथ दाना, दवा और फीडर भी दिये गये हैं. लाभुकों को इनके पालन-पोषण का प्रशिक्षण देते हुए विभाग से संपर्क बनाये रखने की सलाह दी गयी.
