[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार हिंडाल्को की पहल पर लगा रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह

हिंडाल्को की पहल पर लगा रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह

0
हिंडाल्को की पहल पर लगा रक्तदान शिविर, 35 यूनिट रक्त संग्रह

चंदवा़ हिंडाल्को की चकला कोल माइंस की पहल पर चंदवा व चकला कार्यालय परिसर मेें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम कंपनी के सीएसआर के तहत आयोजित किया गया था. सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए हिंडाल्को की ओर से कर्मियों, स्थानीय ग्रामीणों व युवाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अभियान के दौरान कुल 35 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम में चकला पंचायत की मुखिया रंजीता एक्का ने शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया. मुखिया ने कहा कि रक्तदान महादान है. आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है. रक्त संग्रह करने लातेहार ब्लड बैंक की टीम पहुंची थी. कंपनी प्रबंधन ने बताया कि कंपनी द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास व सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किये जाते हैं. शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्यकर्मी व हिंडाल्को कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. बच्ची को सांप ने डंसा, रेफर बालूमाथ. हेरहंज थाना क्षेत्र के लावागढ़ा गांव में मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रही 12 वर्षीय अणिमा कुमारी (पिता रामजी उरांव) को एक विषैले सांप ने डंस लिया, जिससे वह अचेत हो गयी. परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक चंदन कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel