लातेहार. जैक बोर्ड ने तीनों संकाय का 12 वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिला मुख्यालय में संचालित गांधी इंटर कॉलेज का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है. इस वर्ष कला संकाय में 547 विद्यार्थियाें ने परीक्षा दी थी. इसमें 315 प्रथम, 222 द्वितीय व एक विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहा है. इसके अलावा विज्ञान संकाय में 23 विद्यार्थियाें ने परीक्षा दी थी. इसमें 17 ने प्रथम और छह विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान हासिल किया है. कॉलेज के प्राचार्य प्रो दशरथ साहू ने विद्यार्थियों की सफलता पर संतोष जताया है. उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.
