[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार .चार प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया

.चार प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया

0
.चार प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया

वरीय संवाददाता, लातेहार नगर पंचायत चुनाव में नामांकन के बाद शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी की गयी. अध्यक्ष पद पर नौ प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता के समक्ष नामांकन दाखिल किया था. नामांकन प्रपत्रो की स्क्रूटनी के बाद सभी प्रत्याशियों का नामांकन प्रपत्र वैद्य पाया गया था. प्रत्याशियों में बैजंती देवी, सेलेस्टीन कुजूर, भगतु नगेसिया, मिलयानी कुजूर, महेश सिंह, नीना कुमारी तिर्की, बिलासी तोपनो, आशा देवी व सुर्यदेव भगत शामिल है. लेकिन नाम वापस लेने की अंतिम तिथि के दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद से एक तथा नगर पंचायत के विभिन्न वार्ड से तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया है. अध्यक्ष पद से आशा देवी, वार्ड 4 से अनीश अंसारी, वार्ड 10 से सुनील कुमार पासवान तथा वार्ड 15 से रिया सिंहा ने अपना नामांकन वापस लिया है. शहर के 15 वार्ड में कुल 61 प्रत्याशियाें ने नामांकन दाखिल किया था. जिसमें दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है. 56 प्रत्याशी रह गये मैदान में स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद शहर के सभी 15 वार्ड में अब 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं. वार्ड नंबर 1 से 6, वार्ड नंबर 2 से 4, वार्ड नंबर 3 से 3, वार्ड नंबर 4 से 9, वार्ड नंबर 5 से 3, वार्ड नंबर 6 से 3, वार्ड नंबर 7 से 4, वार्ड नंबर 8 से 4, वार्ड नंबर 9 से 3, वार्ड नंबर 10 से 3, वार्ड नंबर 11 से 2, वार्ड नंबर 12 से 3, वार्ड नंबर 13 से 4, वार्ड नंबर 14 से 2 तथा वार्ड नंबर 15 से 3 प्रत्याशी मैदान में रह गय है. शनिवार को सभी पद के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel