[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार सरईडीह में चार योजनाओं का शिलान्यास, विकास को मिलेगी रफ्तार

सरईडीह में चार योजनाओं का शिलान्यास, विकास को मिलेगी रफ्तार

0
सरईडीह में चार योजनाओं का शिलान्यास, विकास को मिलेगी रफ्तार

बेतला़ बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत अंतर्गत सरईडीह में रविवार को जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने यहां चार महत्वपूर्ण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया. मौके पर कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस प्रसाद और सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर शिलापट्ट का अनावरण किया. जनहित की योजनाएं हमारी प्राथमिकता : संतोषी : शिलान्यास के बाद जिप सदस्य संतोषी शेखर ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को मिलने वाली सीमित राशि के बावजूद जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जा रहा है. जिला प्रशासन और राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास जारी है. युवा कांग्रेस नेता विजय बहादुर सिंह ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य है. इन योजनाओं का हुआ शिलान्यास : जिला परिषद के विकास मद से जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ, उनमें सरईडीह नीचे पट्टी मंदिर परिसर के समीप सामुदायिक भवन का जीर्णोद्धार, सरईडीह प्लस टू विद्यालय एवं बरवाडीह प्लस टू विद्यालय में चबूतरा निर्माण कार्य शामिल हैं. इस मौके पर प्रकाश गुप्ता, अशोक चंद्रवंशी, रजन गुप्ता, कमलेश प्रजापति, जयशंकर सिंह, शशि पासवान व अमन कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel