[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार प्रशिक्षित महिलाओं के बीच वन विभाग ने बांटी सिलाई मशीन

प्रशिक्षित महिलाओं के बीच वन विभाग ने बांटी सिलाई मशीन

0
प्रशिक्षित महिलाओं के बीच वन विभाग ने बांटी सिलाई मशीन

गारू़ पीटीआर के गारू पूर्वी प्रक्षेत्र परिसर में मंगलवार को ””””जल, जंगल, जीव, जीविका, हुनर, रोजगार एवं शिक्षा से सुरक्षा”””” कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसका उद्घाटन विधायक सह झारखंड विधानसभा सभापति रामचंद्र सिंह और दक्षिणी वन प्रमंडल के उपनिदेशक कुमार आशीष ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान आवासीय सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं और युवतियों के बीच सिलाई मशीनों का वितरण किया गया. साथ ही, सप्ताह भर का ब्यूटीशियन कोर्स पूरा करने वाली युवतियों को ब्यूटीशियन किट प्रदान की गयी. मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि वन विभाग महिलाओं को हुनरमंद बनाकर स्वावलंबी बना रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें. उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं से ग्रामीणों का जुड़ाव विभाग के साथ बढ़ता है. ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे : उपनिदेशक कुमार आशीष ने कहा कि विभाग का उद्देश्य ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है और ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे. कार्यक्रम में सुरकुमी एवं मिर्चइया गांव की प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वन्यजीव व जंगल संरक्षण का संदेश दिया. मौके पर रेंजर उमेश कुमार दुबे, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, प्रमुख सीता देवी, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, अजीत कुमार सिंह, पवन कुमार, वनपाल रंजय कुमार, रूपेश कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel