[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन करें

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन करें

0
निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन करें

लातेहार ़ नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 को स्वच्छ, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गयी है. मंगलवार को जिला समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में मतदान कार्य से जुड़े विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण सामान्य प्रेक्षक योगेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुआ. बज्रगृह में मतपेटियों के सुरक्षित संधारण पर जोर : प्रशिक्षण कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अनिल मिंज ने निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी दी. इसमें मुख्य रूप से मतदान कर्मियों का पार्टी मिलान, मतदान सामग्री का उठाव, मतपत्र एवं मतपेटिका वितरण और डिस्पैच कार्य से जुड़ी बारीकियों को समझाया गया. साथ ही, हेल्प डेस्क और मेडिकल टीम के कर्मियों को उनके विशिष्ट दायित्वों के प्रति सजग किया गया. प्रशिक्षण में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित रिसीविंग सेंटर पर तैनात कर्मियों को मतपेटियों एवं आवश्यक दस्तावेजों की विधिवत प्राप्ति, जांच, अभिलेखीकरण तथा उन्हें सुरक्षित तरीके से बज्रगृह (स्ट्रांग रूम) में रखने की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. आयोग के गाइडलाइन का अक्षरश: पालन करें : मौके पर अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त कर्मी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करें. प्रत्येक कार्य निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप और पूरी सावधानी के साथ संपादित होना चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर त्रुटि की गुंजाइश न रहे. इस दौरान कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग और मतपत्र कोषांग के दर्जनों अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel