[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार माता-पिता विहीन बच्चों को मिलेगा आर्थिक सहयोग

माता-पिता विहीन बच्चों को मिलेगा आर्थिक सहयोग

0
माता-पिता विहीन बच्चों को मिलेगा आर्थिक सहयोग

महुआडांड. प्रखंड सभागार में शुक्रवार को मिशन वात्सल्य अंतर्गत स्पॉन्सरशिप योजना को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा ने की. स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन के साथ बच्चों को बाल कल्याण समिति द्वारा सीएनसीपी घोषित किया जाता है. इसके आलोक में महुआडांड़ प्रखंड लातेहार से दूर होने के कारण माता एवं बच्चों को बाल कल्याण समिति लातेहार आने में कठिनाई उत्पन्न होती है. इसके लिए बाल कल्याण समिति की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बाल कल्याण समिति के समक्ष लगभग 25 बच्चों को प्रस्तुत कराया गया. इस योजना के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के ऐसे बच्चों को चिह्नित कर आर्थिक सहयोग दिया जाएगा. जिनके माता-पिता का निधन हो चुका है या जिन बच्चों को रिश्तेदारों ने त्याग दिया है. गंभीर बीमारी एड्स से पीड़ित माता-पिता के बच्चे, एकल मां के बच्चे, तस्करी से बचाये गये बच्चे एवं गैर-कानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने वाले बच्चों को योजना का लाभ मिलेगा. प्रत्येक चयनित बच्चे को तीन साल तक प्रतिमाह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी. मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्य आशा कुसुम तिग्गा, कुंदन गोप, बाल संरक्षण इकाई सामाजिक कार्यकर्ता जियाउल हक समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel