[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार जिले से ही नहीं बल्कि पूरे देश से फाइलेरिया रोग का समूल नाश करना है : विधायक

जिले से ही नहीं बल्कि पूरे देश से फाइलेरिया रोग का समूल नाश करना है : विधायक

0
जिले से ही नहीं बल्कि पूरे देश से फाइलेरिया रोग का समूल नाश करना है : विधायक

लातेहार ़ जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर एमडीए-आइडीए कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन विधायक रामचंद्र सिंह व उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर विधायक ने कहा कि हमें अपने जिले से ही नहीं बल्कि इस देश से भी फाइलेरिया रोग का समूल नाश करने के लिए अभियान के दौरान आपके घर पर आने वाले स्वास्थ्य कर्मी के सामने ही दवा का सेवन करना है. लातेहार जिला की कुल जनसंख्या 792854 को इस वर्ष फाइलेरिया रोधी दवा खिलाकर आच्छादित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है. स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोग के बारे में जागरूक करेंगे, साथ ही अपने सामने दवा खिलायेंगे और किसी भी स्थिति में दवा का वितरण नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह दवा आपको फाइलेरिया रोग से सुरक्षित रखेगी. इसको खाना है, फेंकना नहीं है. उपायुक्त ने कहा कि 10 से 25 अगस्त तक लातेहार जिला अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के द्वारा लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी जायगी. कार्यक्रम के पहले दिन 10 अगस्त को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बूथ पर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा डीइसी, एलबेंडाजॉल एवं आइवरमेक्टिन की खुराक खिलायी गयी. फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के लिए जिले में कुल 1081 बूथ बनाये गये हैं. सिविल सर्जन राजमोहन खलखो ने फाइलेरिया बीमारी और इस कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया. फाइलेरिया यानी हाथीपांव एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है यह दुनिया में विकलांगता का दूसरा सबसे बड़ा कारण है यह बीमारी मादा संक्रमित क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलती है इसके परजीवी बिना किसी लक्षण के भी आपके शरीर में लंबे समय तक रह सकते हैं और संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ दिखते हुए भी इस रोग को दूसरे लोगों तक फैला सकते हैं. उन्होंने बताया कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन नहीं करना है. कार्यक्रम के बाद फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आइडीए-एमडीए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि डाॅ चंदन सिंह, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ शोभना टोप्पो, राज्य सलाहकार विनय कुमार, डब्लूएच ओ झारखंड के डाॅ मनोज कुमार समेत सदर अस्पताल के सभी चिकित्सक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel