[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार बरवाडीह के पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ेगी आस्था, सजेगा भोले बाबा का दरबार

बरवाडीह के पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ेगी आस्था, सजेगा भोले बाबा का दरबार

0
बरवाडीह के पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ेगी आस्था, सजेगा भोले बाबा का दरबार

बरवाडीह़ प्रखंड के सुप्रसिद्ध पहाड़ी शिव मंदिर में आगामी 15 फरवरी को आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं. इस पावन अवसर पर आयोजित होने वाले शिव विवाह कार्यक्रम को लेकर मंदिर पूजा कमेटी पूरी तरह सक्रिय है. मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में है. पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है. महाशिवरात्रि पर्व को भव्य बनाने के लिए मंदिर पूजा कमेटी की बैठक हुई, इसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी. 13 फरवरी को शाम से हनुमंत पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान का श्रीगणेश होगा. 14 को सुबह से ही मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन शुरू होगा. 15 को महाशिवरात्रि के दिन सुबह से श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे. नगर भ्रमण पर निकलेंगे देवाधिदेव, होगा शिव विवाह : 15 फरवरी की शाम को हनुमंत पूजा की पूर्णाहुति होगी. इसके बाद रात्रि में मंदिर परिसर से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली जायेगी. यह बारात नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी, जहां देर रात विधिवत शिव-पार्वती विवाह का आयोजन संपन्न होगा. बैठक में सदस्यों ने आयोजन की सफलता को लेकर अपने सुझाव साझा किये और विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं. मौके पर पुजारी गिरधारी मिश्र, मृत्युंजय मिश्रा, बल्लू मिश्रा, निरंजन सिंह, राकेश कुमार सिंह, लव कुमार, बबलू सेठ, अरुण कुमार, मुरारी लाल, अनूप अग्रवाल, गौतम पेटेंडी, विवेक कुमार, यशराज, गोलू, बिट्टू समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel