[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार लातेहार नगर पंचायत में चुनावी बिगुल फूंका, पहले दिन बिके 26 नामांकन प्रपत्र

लातेहार नगर पंचायत में चुनावी बिगुल फूंका, पहले दिन बिके 26 नामांकन प्रपत्र

0
लातेहार नगर पंचायत में चुनावी बिगुल फूंका, पहले दिन बिके 26 नामांकन प्रपत्र

लातेहार ़ नगर पंचायत चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में चुनावी सरगर्मी परवान चढ़ने लगी है. गुरुवार को नामांकन प्रपत्रों की बिक्री के पहले ही दिन समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों में संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी. लातेहार नगर पंचायत के कुल 15 वार्डों के लिए प्रपत्रों की बिक्री शुरू होते ही गहमागहमी का माहौल रहा. पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 04 और विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के लिए 22 प्रपत्रों की बिक्री हुई है. अध्यक्ष पद के लिए इन्होंने खरीदे प्रपत्र : अध्यक्ष पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता (एसी) कार्यालय में चार प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे. इनमें आशा देवी, सीतामणी तिर्की, महेश सिंह और बिलासी टोपनो शामिल हैं. प्रपत्र खरीदने के बाद प्रत्याशी जिला निर्वाचन कार्यालय से अपने-अपने क्षेत्र की मतदाता सूची प्राप्त करने और चुनावी गणित बिठाने में व्यस्त नजर आयें. वार्डवार स्थिति : पार्षद पद के लिए 22 दावेदार : नगर पंचायत के 15 वार्डों के लिए अलग-अलग कार्यालयों में प्रपत्र बिक्री की व्यवस्था की गयी है. वार्ड संख्या एक से पांच तक के लिए एसडीओ कार्यालय से 10 प्रपत्र बिके, जिसमें वार्ड चार के लिए सबसे अधिक तीन दावेदार सामने आयें. वार्ड छह से 10 तक के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से छह प्रपत्रों की बिक्री हुई, जिसमें वार्ड नौ के लिए तीन प्रपत्र खरीदे गये. वहीं, वार्ड 11 से 15 तक के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय से भी छह प्रपत्रों की बिक्री हुई. कार्यालयों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम : नामांकन की प्रक्रिया को देखते हुए अंचल कार्यालय समेत सभी संबंधित केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सभी निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालयों में पुलिस बल की तैनाती की गयी है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 29 जनवरी से चार फरवरी तक नामांकन पत्र खरीदने और दाखिल करने की तिथि निर्धारित है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय समय-सीमा के भीतर ही प्रत्याशी अपना पर्चा भर सकेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel