[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार मतगणना कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप करें : डीसी

मतगणना कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप करें : डीसी

0
मतगणना कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप करें : डीसी

लातेहार ़ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को होने वाली मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. सुरक्षा मानकों का कड़ाई से करें पालन : निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतगणना कक्ष, प्रवेश-निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों व उनके अभिकर्ताओं की बैठने की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि मतगणना कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो. डीसी ने कहा कि मतगणना परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. केवल वैध पास धारकों को ही अंदर जाने की अनुमति दी जायेगी. उन्होंने परिसर में अतिरिक्त बैरिकेडिंग कराने का भी निर्देश दिया. एसपी ने दी सतर्क रहने की हिदायत दी : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए तैनात दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को मतगणना केंद्र के आसपास विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाये और सुरक्षा व्यवस्था में तनिक भी शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी. ये थे मौजूद : निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक योगेंद्र प्रसाद, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) सह पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel