[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार महाअष्टमी की पूजा कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की

महाअष्टमी की पूजा कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की

0
महाअष्टमी की पूजा कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की

गारू. प्रखंड में दुर्गा पूजा के महाअष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा. प्रखंड मुख्यालय के देवी मंडप धाम जय मां भवानी संघ तथा बाजार में युवा शक्ति संघ द्वारा स्थापित मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान श्री गणेश जी तथा कार्तिक जी की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया. इस अवसर पर दोनों पूजा पंडालों में महाष्टमी पर संधी बली निशा पूजन का आयोजन किया गया. संधी निशा पूजन को लेकर मुख्यालय स्थित देवी मंडप धाम समेत अन्य पूजा पंडालों में महिला श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया. देवी मंडप पूजा पंडाल में महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही. मौके पर श्रद्धालुओं ने मां के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 108 दीपदान व प्रज्वलित कर अखंड सौभाग्यवती के वर मांगे. प्रखंड के सरयू, कबरी, कोटाम, रूद एवं बारेसाढ़ में भी महाअष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दर्शन-पूजन के लिए रही़ उक्त जगहों के पूजा पंडालों में हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में भक्ति भाव से मां दुर्गा की पूजा की. प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को दोनों पूजा पंडालों में भंडारा का आयोजन किया गया है. मधुमक्खी के डंक से युवक घायल

बालूमाथ़ वन विभाग कार्यालय के समीप रहनेवाला प्रकाश भुइयां पिता अर्जुन भुइयां मधुमक्खी के डंक मरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन घायल अवस्था में उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां डॉ अलीशा टोपो ने उसका प्राथमिक उपचार किया. प्रकाश भुइयां ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह जंगल की ओर घूमने गया था. इसी बीच मधुमक्खियाें के झुंड ने हमला कर दिया. वह किसी प्रकार दौड़कर भागा और अपनी जान बचायी. लेकिन तब तक पूरे शरीर में मधुमक्खियां ने डंक मर दिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel