[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार जन शिकायत निवारण मे उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्या, कहा

जन शिकायत निवारण मे उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्या, कहा

0
जन शिकायत निवारण मे उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्या, कहा

शिकायतों की शीघ्र जांच कर समाधान सुनिश्चित किया जायेगा तसवीर-16 लेट-3 समस्या सुनते उपायुक्त लातेहार. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं. बैठक में उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और आश्वासन दिया कि शिकायतों की शीघ्र जांच कर समाधान सुनिश्चित किया जायेगा. बरवाडीह प्रखंड के अम्वाटीकर निवासी सोमारू सिंह ने सहयोग राशि उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया. उन्होंने उल्लेख किया कि वे शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर स्थिति में हैं. इस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उनकी स्थिति की जांच कर राज्य सरकार की दिव्यांगजन कल्याण, स्वरोजगार या रोजगार सृजन योजनाओं के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जाये. इसी प्रकार, जितेन्द्र परहिया ने अपने आवेदन में बताया कि वे गंभीर बीमारी कैंसर और पेट की पथरी से पीड़ित हैं. उपायुक्त ने उनके आवेदन को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में भूमि विवाद, जमीन अधिग्रहण, मानसिक रूप से पीड़ित बच्ची के इलाज से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का भौतिक सत्यापन कर समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाये. इस प्रकार, जन शिकायत निवारण कार्यक्रम ने आम जनता को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर दिया और उपायुक्त ने संवेदनशीलता के साथ सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel