[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार दुर्गा पूजा धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय

दुर्गा पूजा धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय

0
दुर्गा पूजा धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय

लातेहार ़ जिला मुख्यालय में श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर शनिवार शाम मंदिर परिसर में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की. बैठक में धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया गया. आकर्षक प्रतिमा बनाने तथा विद्युत सज्जा करने का निर्णय लिया गया. बैठक में शारदीय नवरात्र के प्रत्येक तिथि को मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण एवं अष्टमी व नवमी को महाभोग का वितरण किया जायेगा. आयोजन की सफलता के लिए दायित्वों का बंटवारा किया गया. ध्वनि की व्यवस्था राज साउंड एवं विद्युत सज्जा की व्यवस्था बजरंग टेंट हाउस को करने का जिम्मा दिया गया. दुर्गा पूजा में चंदा संग्रहण के लिए ओम प्रकाश प्रसाद (राजू) को प्रमुख बनाया गया है. बैठक में संरक्षक अभिनंदन प्रसाद व विनोद कुमार साहू व अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने दायित्वों का निर्वह्न पूरी निष्ठा व समर्पण भाव से करने की अपील की. सभी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही आयोजन को सफल बनाया जा सकता है. सचिव आशीष टैगोर ने बताया कि बैठक में मंदिर के विकास तथा सुंदरीकरण पर भी चर्चा की गयी. मंदिर विकास निधि के लिए सभी सदस्यों से सदस्यता शुल्क जमा कराने की अपील की गयी. सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया. इस वर्ष एक सौ नये सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. सदस्यता शुल्क 11 सौ रुपये वार्षिक निर्धारित है. मौके पर पुजारी त्रिभुवन पांडेय, उपाध्यक्ष कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, अशोक दास, सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, कोषाध्यक्ष राजू रंजन सिंह, संतोष कुमार पिंटू, पंकज प्रसाद, संतोष कुमार दुबे, विनोद प्रजापति, संजय प्रसाद, गया प्रसाद, रमेश प्रसाद गुप्ता, मुरारी प्रसाद, गोलू पाठक, परितोष ठाकुर, अंकित कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel