[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार प्रेमिका के कमरे में फंदे लटके मिला शव, हत्या की आशंका

प्रेमिका के कमरे में फंदे लटके मिला शव, हत्या की आशंका

0
प्रेमिका के कमरे में फंदे लटके मिला शव, हत्या की आशंका

लातेहार. जिला मुख्यालय के एक मुहल्ले में बुधवार देर शाम प्रेमी का शव प्रेमिका के कमरे में फंदे से लटके मिला. मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के करकट गांव निवासी शाहिद अंसारी के रूप में हुई. एसडीपीओ अरविंद कुमार व थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. गुरुवार को मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव के साथ एनएच- 39 को दो घंटे जाम रखा. वे आरोपी को गिरफ्तार करने तथा मृतक के परिजनों को नौकरी व मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. जिला प्रशासन ने सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने का आश्वासन देकर जाम हटवाया. इधर, पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में युवती ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी. शाहिद दवा लेकर आया था और जबरदस्ती दवा खिलाने लगा. मना करने पर जबरदस्ती मेरे मुंह में दवा डाल रहा था, लेकिन दवा नीचे गिर गया. इससे गुस्सा होकर वह मुझे मारने लगा. फिर मैं कमरे से बाहर निकल गयी. कुछ देर बाद जब कमरे में आयी, तो देखा कि मेरे दुपट्टा से फंदा बनाकर लटका हुआ है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel