[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार सीआरपीएफ जवान को दी गयी अंतिम विदाई, कोयल नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

सीआरपीएफ जवान को दी गयी अंतिम विदाई, कोयल नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

0
सीआरपीएफ जवान को दी गयी अंतिम विदाई, कोयल नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार

बरवाडीह़ जम्मू-कश्मीर में तैनात बरवाडीह प्रखंड के खुरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम का पार्थिव शरीर गुरुवार शाम उनके पैतृक गांव पहुंचा. जवान का शव आते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. सीआरपीएफ की टीम ने गांव पहुंचकर शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया और पूरे सैन्य सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. असिस्टेंट कमांडेंट नीरज कुमार शकर ने उपेंद्र राम को एक अनुशासित और बहादुर जवान बताते हुए कहा कि उनका निधन सीआरपीएफ परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. संकट की इस घड़ी में विभाग पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है. बता दें कि उपेंद्र राम तीन दिन पहले ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौट रहे थे. इसी दौरान दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से उनका असामयिक निधन हो गया था. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया. शुक्रवार दोपहर कोयल नदी तट पर राजकीय सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर सब इंस्पेक्टर विक्रम महतो, इंस्पेक्टर ललन कुमार रंजन, जिप सदस्य संतोषी शेखर, मुखिया जितेंद्र सिंह, विनोद कुमार समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel