[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है : डीसी

श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है : डीसी

0
श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है : डीसी

लातेहार ़ दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मंगलवार को मनिका प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालो का निरीक्षण किया. इस दौरान पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था, भीड़-नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरा तथा पार्किंग की व्यवस्था आदि का जायजा लिया. उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान आपातकालीन तैयारियां जैसे अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी ली. उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमारा लक्ष्य है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में इस पर्व का आनंद ले सकें. एसपी ने पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों, पुलिस पिकेट्स और गश्ती दल की प्रभावी तैनाती पर जोर दिया. जिला प्रशासन ने जिले वासियों से अपील की कि वे पूजा पंडालों में दर्शन के दौरान शांति बनाये रखें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, बीडीओ, सीओ समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel