[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार 11 को कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

11 को कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

0
11 को कांग्रेस का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में 11 अप्रैल को कांग्रेस पार्टी का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा. इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है. प्रखंड अध्यक्ष सह अधिवक्ता प्रिंस प्रसाद ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी के बीएलए के साथ-साथ बूथ, पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. विद्युत चोरी करने के मामले में केस दर्ज करने को लेकर दिया आवेदन

लातेहार. शहर के करकट और होटवाग गांव में कनीय विद्युत अभियंता विकास महतो ने बिजली चोरी करने के मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर एक आवेदन थाना को सौंपा है. उन्होंने आवेदन में लिखा है कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अनूप कुमार यादव पिता सुरेश यादव, गौतम ठाकुर पिता नरेश ठाकुर, रोशन कुमार यादव पिता हीरा यादव, अरविंद कुमार यादव पिता जुगेश्वर प्रसाद यादव, सुजीत यादव पिता लवलेश यादव व प्रभु यादव पिता लुरक महतो सभी होटवाग चौक निवासी बिजली चोरी करती पाये गये. सभी लोग एलटी तार से सीधा हुक लगाकर बिजली की चोरी कर रहे थे. पांच लोगों पर लगभग 18 हजार रुपये और अनूप कुमार यादव पर लगभग 13 हजार रुपये फाइन किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel