[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार आपसी समन्वय स्थापित कर सभी योजनाओं को ससमय पूरा करें : सैय्यद रियाज अहमद

आपसी समन्वय स्थापित कर सभी योजनाओं को ससमय पूरा करें : सैय्यद रियाज अहमद

0
आपसी समन्वय स्थापित कर सभी योजनाओं को ससमय पूरा करें : सैय्यद रियाज अहमद

लातेहार ़ जिला समाहरणालय में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में मनरेगा, अबुआ आवास योजना, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग तथा समाज कल्याण विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय स्थापित कर सभी योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाये. उन्होंने मनरेगा के तहत मजदूरों को समय पर भुगतान और कार्यस्थलों पर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही. साथ ही सभी बीडीओ को लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने विशेष रूप से आम बागवानी योजना के तहत नये बागान लगाने के कार्य में तेजी लाने को कहा. इसके लिए समन्वय बनाकर पीट खुदाई का कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया. अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने और लक्ष्यानुसार लाभुकों को योजना स्वीकृति तथा किस्त भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया. शिक्षा विभाग से छात्रवृत्ति, नामांकन एवं आधार सीडिंग की प्रगति की जानकारी ली गयी. कृषि विभाग को किसानों को समय पर बीज वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति और सेविकाओं की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम को निर्देश दिया गया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र प्रत्येक कार्य दिवस को खुले और सेविकाएं नियमित उपस्थिति दर्ज करें. धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत चल रहे सर्वे कार्य को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने को कहा गया. बैठक में आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू और सभी बीडीओ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel