[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार शहर के मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें

शहर के मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें

0
शहर के मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें

नगरपालिका (आम) चुनाव को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा

लातेहार. जिला समाहरणालय के सभागार में शनिवार को नगरपालिका (आम) चुनाव के संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस दौरान निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों, विधि-व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता अनुपालन तथा मतदान एवं मतगणना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 22 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं. सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं (एएमएफ) सुनिश्चित की गयी हैं तथा पर्याप्त सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गयी है. साथ ही मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए सीसीटीवी की व्यवस्था की गयी है तथा कुल 5 सेक्टर पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. उन्होंने बताया कि मतदान दलों की कुल संख्या 22 है. जिसमें 110 मतदान कर्मी है तथा 61 कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है. 22 फरवरी को सभी मतदान दलों को समाहरणालय परिसर से अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए डिस्पैच किया जायेगा. सभी मतदान कर्मी अपने चिन्हित स्थल पर रात्रि विश्राम करेंगे. मतदान का समय 23 फरवरी को प्रात 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक है. मतदान समाप्ति के बाद सभी मतदान दल राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में पहुंचकर पोलड बैलेट बोक्स (मतपेटिका) एवं अन्य आवश्यक अभिलेख पुलिस अभिरक्षा में जमा करेंगे. जबकि मतगणना 27 फरवरी को प्रात 8 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित मतगणना कक्ष में प्रारंभ होगी. उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है. अब तक अवैध शराब एवं जावा महुआ की जब्ती की गई है. उपायुक्त ने शहर के मतदाताओं से निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की है. मौके पर डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, एसी रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, एसडीओ अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रेयांश व डीपीआरओ डॉ चंदन समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel