[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार जनगणना को लेकर प्रशिक्षण संपन्न, 16 से घर-घर शुरू होगा सर्वे

जनगणना को लेकर प्रशिक्षण संपन्न, 16 से घर-घर शुरू होगा सर्वे

0
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण संपन्न, 16 से घर-घर शुरू होगा सर्वे

चंदवा़ प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार परिसर में चल रहे जनगणना-2026 को लेकर प्रगणकों व प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया. सभी बैच का प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद अब घर-घर सर्वे कार्य शुरू होगा. संबंधित कर्मियों को जनगणना कार्य की बारीकियों, डेटा संग्रहण की प्रक्रिया व रिपोर्टिंग की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण के समापन पर बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि आगामी 16 से 15 जून तक प्रगणक व प्रशिक्षक घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य करेंगे. इस दौरान प्रत्येक परिवार से जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जमा की जायेगी, ताकि सटीक आंकड़ों का संकलन संभव हो सके. कहा कि जनगणना अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है. इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी. सभी प्रगणकों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी का सही उपयोग करें. पारदर्शिता व जिम्मेदारी के साथ कार्य करें. प्रशिक्षकों ने भी प्रगणकों को फॉर्म भरने, डिजिटल माध्यम से डेटा इंट्री व समयबद्ध रिपोर्टिंग के बारे में मार्गदर्शन दिया. सर्वे के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं से निपटने के उपाय भी बताये. अधिकारी ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश सभी कर्मियों को दिया. समापन कार्यक्रम के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोनू कुमार पंडित, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी चंदन कुमार, जनसेवक अर्पण तिग्गा समेत काफी संख्या में प्रगणक, प्रशिक्षक व संबंधित कर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel