[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार शांतिपूर्ण ढंग से मनायें ईद, सरहुल व रामनवमी, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर

शांतिपूर्ण ढंग से मनायें ईद, सरहुल व रामनवमी, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर

0
शांतिपूर्ण ढंग से मनायें ईद, सरहुल व रामनवमी, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर

लातेहार ़ ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर जिले में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह रेस है. शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में मनिका प्रखंड सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई. बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाये रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर विस्तृत रणनीति तैयार की गयी. जुलूस मार्गों का होगा भौतिक सत्यापन, तैनात रहेंगे दंडाधिकारी : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मनिका बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जुलूस मार्गों का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन कर लें. उन्होंने भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी. डीसी ने स्पष्ट किया कि चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल दें सूचना : एसपी : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि जिले की विधि-व्यवस्था अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें. बैठक के बाद डीसी व एसपी ने बरवाडीह प्रखंड पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया. मौके पर एसडीओ अजय कुमार रजक, मनिका व बरवाडीह के बीडीओ-सीओ समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel