[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार पेड़ से टकराई कार, छह लोग घायल

पेड़ से टकराई कार, छह लोग घायल

0
पेड़ से टकराई कार, छह लोग घायल

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के पतकी जंगल में एनएच-75 पर सोमवार दोपहर दो बजे एक कार (जेएच01डीबी-0825) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी. हादसे में कार में सवार छह लोग घायल हो गये, जिसमें लक्ष्मी शर्मा, सुशांत शर्मा, नमन कुमार, रितिका कुमारी, तेजस कुमार व चालक अभिमन्यु कुमार सिंह शामिल हैं. सभी पलामू जिलांतर्गत जपला के जेपी चौक के रहनेवाले हैं. घटना के संबंध में कार चालक अभिमन्यु कुमार सिंह ने बताया कि वे लोग जपला से बोकारो जा रहे थे. पतकी जंगल पार करने के दौरान उनकी गाड़ी के ब्रेक ने नीचे कोल्ड ड्रिंक्स का बोतल फंस गया. पतकी मोड़ के पास मोड़ने के दौरान ब्रेक नहीं लगने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वहां से प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मी शर्मा व नमन कुमार को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने परिजनों को दे दी है.

बाइक दुर्घटना में दो लोग घायल

मनिका. डिग्री कॉलेज मोड़ के समीप हुई बाइक दुर्घटना से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का पहचान 60 वर्षीय पुरुषोत्तम तिवारी (सिंदुरिया पलामू) व 58 वर्षीय रामप्रवेश ओझा (बसडीहा पांकी) के रूप में हुई. थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर सवार होकर मेदनीनगर जा रहे थे. इसी दौरान डिग्री कॉलेज के मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel