[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार एसआइआर को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला दिशा-निर्देश

एसआइआर को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला दिशा-निर्देश

0
एसआइआर को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला दिशा-निर्देश

बालूमाथ. स्थानीय प्रतीक्षा होटल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर)-2026 को लेकर भाजपा की एक अहम बैठक हुई. इसमें बूथ लेवल एजेंटों को मतदाता सूची के शुद्धीकरण और योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने के संबंध में विशेष जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाने और सभी पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल करने पर जोर दिया. बैठक में कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने और नये मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया. कार्यशाला में जिलाध्यक्ष बंशी यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह, जिला महामंत्री मनोज सिंह, अमलेश सिंह और ध्रुव पांडेय सहित चंदवा, बालूमाथ, बारियातू व हेरहंज मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद थे. पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

बरवाडीह. जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने रविवार को खुरा पंचायत के चमरडीहा गांव में मुख्य पथ से सुरेश साव के घर तक बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. इस दौरान उपस्थित अतिथियों व लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर योजना का शिलान्यास किया. मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि यह सड़क भले ही छोटी है, लेकिन स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि सड़क अधूरी होने से ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था और इसकी मांग लगातार की जा रही थी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह, राजद प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, उप मुखिया सुनीता देवी, पूर्व मुखिया हुलास सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस प्रसाद, प्रेम कुमार, कमलेश सिंह, संजय यादव, अवधेश प्रसाद, अंतु प्रसाद, प्रीतम प्रसाद, सुजीत कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel