[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार बेतला नेशनल पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया

बेतला नेशनल पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया

0
बेतला नेशनल पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया

बेतला़ विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर बेतला नेशनल पार्क और पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में वन विभाग और पर्यावरण प्रेमियों के बीच भारी उत्साह है. पार्क प्रबंधन इस वर्ष कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को बेतला पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार, पर्यटक परिसर, वन विश्रामागार और केचकी संगम क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया. बेतला रेंज के अधिकारियों, वनकर्मियों और स्थानीय इको-विकास समिति के सदस्यों ने पर्यटन क्षेत्रों से प्लास्टिक के कचरे, बोतलों और रैपर्स को पूरी तरह साफ किया, ताकि वन्यजीवों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके. इस वर्ष पीटीआर से सटे ग्रामीण इलाकों में पर्यावरण दिवस पारंपरिक अंदाज में मनाया जायेगा. रेंजर उमेश कुमार दुबे ने बताया कि वन विभाग के मुख्य आयोजनों के साथ-साथ इस बार पार्क क्षेत्र के जनजातीय समाज के पवित्र सरना स्थलों पर विशेष सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम होंगे. स्थानीय ग्रामीणों और पाहन की अगुवाई में विभिन्न सरना स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया. अधिकारियों के अनुसार, सरना स्थल आदिकाल से ही प्रकृति पूजा और वनों के संरक्षण के प्रतीक रहे हैं. इसलिए पर्यावरण दिवस की शुरुआत इन पवित्र प्राकृतिक स्थलों की पूजा और संरक्षण के संदेश के साथ करने का निर्णय लिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel