[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार भगवती जागरण व प्रतिमा विसर्जन के साथ वैष्णव दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव का समापन

भगवती जागरण व प्रतिमा विसर्जन के साथ वैष्णव दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव का समापन

0
भगवती जागरण व प्रतिमा विसर्जन के साथ वैष्णव दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव का समापन

लातेहार ़ स्थानीय श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का चार दिवसीय 32वां वार्षिकोत्सव रविवार को माता की प्रतिमा के विसर्जन के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया. अपराह्न तीन बजे मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया. जुलूस मुख्य पथ होते हुए भारतीय स्टेट बैंक के समीप बड़ा तालाब पहुंचा, जहां महाआरती के बाद नम आंखों से माता को विदाई दी गयी. भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब : वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन मंदिर परिसर में भव्य भगवती जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य संरक्षक सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने माता की ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया. जागरण की शुरुआत समिति के सचिव आशीष टैगोर ने गणेश वंदना और भजनों से की. इसके बाद रांची की नव दुर्गा जागरण मंडली के कलाकारों ने समां बांध दिया. कलाकार राज निगम ने बांगड़ भोला और पप्पू पास हो गया जैसे भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. झांकियों ने मोहा मन : शशि सरदार, चंचला और वीणा कौर के भजनों पर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे. विशेष आकर्षण सोनभद्र (यूपी) के दिवाकर एंड मंडली द्वारा प्रस्तुत राधा-कृष्ण, शिव तांडव, हनुमान और मां दुर्गा की सजीव झांकियां रहीं. सहयोग के लिए नगरवासियों का आभार : सफल आयोजन पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से ही इतना बड़ा अनुष्ठान सफल हो पाया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी सराहना की. मौके पर ये थे मौजूद : कार्यक्रम में महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद शौंडिक, विनोद कुमार साहू, राजेश कुमार गुप्ता (भोला), शशिभूषण पांडेय, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, बद्री प्रसाद, राजू रंजन सिंह, राजू प्रसाद, ओमप्रकाश, रंजीत कुमार, रविंद्र प्रजापति, उज्जवल साहू, आकाश कुमार टोनू, परितोष ठाकुर सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel