[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार प्रशासन ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया, बुलडोजर से तोड़ा निर्माण

प्रशासन ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया, बुलडोजर से तोड़ा निर्माण

0
प्रशासन ने सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया, बुलडोजर से तोड़ा निर्माण

महुआडांड़़ प्रखंड क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. सरकारी जमीन पर कब्जा जमाकर किये जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर का इस्तेमाल किया. इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है. अतिक्रमण वाद के बाद हुई कार्रवाई : एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने बताया कि मनोज जायसवाल के विरुद्ध अंचल कार्यालय में अतिक्रमण वाद संख्या 02/25-26 दर्ज था. जांच में यह पुष्टि हुई कि मौजा रामपुर के खाता संख्या 268 के अंतर्गत प्लॉट 177 (20 डी, तालाब), प्लॉट 178 (7 डी, तालाब) और प्लॉट 174 (15 डी, अनाबादी, बिहार सरकार) की जमीन पर अवैध कब्जा कर तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा था. आदेश की अनदेखी पड़ी भारी : प्रशासन ने मामले की अंतिम सुनवाई 28 जनवरी को पूरी कर ली थी और संबंधित व्यक्ति को 15 दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का कड़ा आदेश दिया था. हालांकि, आदेश का पालन करने के बजाय निर्माण कार्य को और अधिक तेज कर दिया गया. सूचना मिलने पर सीओ संतोष कुमार बैठा ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें बाउंड्री के भीतर प्लिंथ लेवल तक निर्माण कार्य पाये जाने की पुष्टि हुई. प्रशासन की चेतावनी : आदेश की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और पूरे अवैध ढांचे को जमींदोज कर दिया. एसडीओ ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel