[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार लातेहार में काम रोककर बड़ा बाबू कर रहे थे 65 हजार की मांग, ACB ने दबोचा तो घूस का ‘भूत’ उतर गया

लातेहार में काम रोककर बड़ा बाबू कर रहे थे 65 हजार की मांग, ACB ने दबोचा तो घूस का ‘भूत’ उतर गया

0
लातेहार में काम रोककर बड़ा बाबू कर रहे थे 65 हजार की मांग, ACB ने दबोचा तो घूस का ‘भूत’ उतर गया
बड़ा बाबू को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस, Pic Credit- Prabhat Khabar

ACB Latehar, लातेहार : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के पलामू प्रमंडलीय कार्यालय ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है. लातेहार जिला परिषद के बड़ा बाबू संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह शिकायतकर्ता से 65 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे.

काम रोककर बड़ा बाबू कर रहे थे पैसों की मांग

शिकायतकर्ता संतोष पांडेय उर्फ बबलू पांडेय ने एसीबी को जानकारी दी थी कि बड़वागड़हा में दो वर्ष पूर्व कार्य पूरा होने के बाद टाइम एक्सटेंशन से संबंधित कार्य को रोककर बड़ा बाबू पैसों की मांग कर रहे हैं. शिकायत करने वाले शख्स का आरोप है कि संतोष सिंह ने फाइल को आगे बढ़ाने के लिए 65 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी.

Also Read: दूषित जल, पर भक्तों का विश्वास अटूट, रांची की स्वर्णरेखा में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 तहत किया गया एफआईआर दर्ज

इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने मामले की जानकारी एसीबी को दी. शिकायत की जांच एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक ने की. जब मामला सही पाया गया तो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 के तहत एफआईआर दर्ज की गई. गुरुवार को एसीबी की टीम दंडाधिकारी और बाहरी गवाह की मौजूदगी में जिला परिषद कार्यालय पहुंची. उस वक्त बड़ा बाबू शिकायतकर्ता से 65 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे. जैसे ही बड़ा बाबू रिश्वत की रकम को अपने हाथों में ली एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

समाहरणालय परिसर में मच गया हड़कंप

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही समाहरणालय परिसर में हड़कंप मच गया. जवानों द्वारा हिरासत में लेते ही समाहरणालय व ग्रामीण विकास भवन के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागते देखे गए. जिले भर में यह घटना चर्चा का विषय बनी रही.

Also Read: बोकारो के लुगुबुरु घांटाबाड़ी में CM हेमंत ने की संस्कृति, परंपरा को बचाने की अपील, कर दी बड़ी घोषणा

Previous article बूथ पर समय से पहुंचें और निडर होकर करें मतदान
Next article हॉकी के सौ साल पूरे होने पर डीएवी जद्दुपुर में आज होगा हॉकी मैच
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel