[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की रणनीति बनी

लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की रणनीति बनी

0
लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की रणनीति बनी

लातेहार ़ पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पुलिस मुख्यालय के सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से आगामी नगर पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत रणनीति बनायी गयी. एसपी ने पुलिस अधिकारियों को चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां समय से पूर्व पूरी करने के सख्त निर्देश दिये. कांडों के निष्पादन में लायें तेजी : बैठक के दौरान एसपी ने जिले के विभिन्न थानों में लंबित कांडों की बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि पुराने मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें. साथ ही, वारंटियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाने और फरार घोषित अपराधियों के खिलाफ ठोस रणनीति बनाकर कार्रवाई करने की बात कही. असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर : एसपी ने स्पष्ट कहा कि समाज में विद्वेष फैलाने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उन पर कड़ी नजर रखी जाये. उन्होंने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने और गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया. बेहतर पुलिसिंग के लिए सूचना तंत्र को करें मजबूत : एसपी कुमार गौरव ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना तंत्र (इंटेलिजेंस) को मजबूत करना अनिवार्य है, ताकि उग्रवादी और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी समय पर मिल सके. उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि थानों में आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनें और उनका त्वरित समाधान करें. बैठक में ये थे उपस्थित : मौके पर एसडीपीओ अरविंद कुमार, विनोद रवानी, पुलिस उपाधीक्षक संजीव मिश्रा, सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, दुलर चौड़े समेत जिले के सभी सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel