[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड लातेहार अवैज्ञानिक तरीके से बना है डेढ़टंगवा घाटी पथ, छह माह में एक दर्जन लोगों की मौत

अवैज्ञानिक तरीके से बना है डेढ़टंगवा घाटी पथ, छह माह में एक दर्जन लोगों की मौत

0
अवैज्ञानिक तरीके से बना है डेढ़टंगवा घाटी पथ, छह माह में एक दर्जन लोगों की मौत

सुमित कुमार चंदवा : डेढ़टंगवा घाटी इन दिनों इस पथ पर यात्रा करनेवाले लोगों के लिए व स्थानीय प्रशासन के लिए सिर दर्द बन गया है. आये दिन इस घाटी में सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है, लोग घायल हो रहे हैं. यह मौत की घाटी बन गयी है. यह घाटी चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर चंदवा इंदिरा गांधी चौक से महज चार किमी पर चंदवा थाना क्षेत्र में आता है. पिछले छह महीने के भीतर उक्त स्थान पर करीब एक दर्जन लोगों की मौत दुर्घटना में हो चुकी है. दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. बीती रात भी एक मालवाहक ट्रक विपरीत दिशा से आ रही एक कार के उपर ही पलट गया. कार चला रहे लोहरदगा निवासी प्रकाश साहू की मौके पर ही मौत हो गयी. अवैज्ञानिक तरीके से बनायी गयी है सड़क यह पथ लोहरदगा पथ प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग अंतर्गत आता है. इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी भी लोहरदगा पथ विभाग की ही है. पहली बार जब यह सड़क बनी तो घाटी के समीप तीखा मोड़ पर खड़ा ढलान बना दिया गया. घाटी पर अवैज्ञानिक तरीके से सड़क निर्माण के कारण लोहरदगा की ओर से आनेवाले मालवाहक व भारी वाहनों का संतुलन अक्सर बिगड़ जाता है, या वाहनों के ब्रेक फेल हो जाते हैं. इस कारण तेज गति से वाहन असंतुलित होकर पलट जाते है. इस पथ के बनने से चंदवा व लोहरदगा के बीच की दूरी करीब 15 किमी कम हो गयी है. इसलिए मालवाहक ट्रक व भारी वाहन भी इसका उपयोग कर रहे है. मालवाहन वाहनों की इंट्री बंद हो करीब चार माह पूर्व ही इस पथ की मरम्मति हुई है. घाटी के समीप फिर से सड़क बुरी तरह जर्जर हो गयी है. यह पथ लोहरदगा पथ निर्माण विभाग से बना है. घाटी लातेहार जिला अंतर्गत आता है. दो जिला होने के कारण सड़क मरम्मती कार्य पर ध्यान नहीं दिया जाता. लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने इस पथ पर मालवाहक व भारी वाहनों की इंट्री बंद कराने की मांग की है. लोगों ने कहा कि लगातार दुर्घटना में जानमाल का नुकसान हो रहा है. मालवाहक व भारी वाहनों की इंट्री बंद कराने की मांग लोगों ने की है. क्या कहते है सांसद प्रतिनिधि इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद ने कहा कि पूर्व में भी इस स्थान को प्रशासन द्वारा ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है. घाटी के समीप सड़क जर्जर हो गयी है. सांसद कालीचरण सिंह को मामले की जानकारी दी गयी है. घाटी के समीप सड़क और घुमावदार बनाने की बात कही गयी है, ताकि सीधा ढलान कम हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel