सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दूसरा घायल

जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरकी पहरी के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी.

By ANUJ SINGH | November 3, 2025 7:47 PM

कोडरमा बाजार. जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरकी पहरी के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया.मृतक की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी स्कूल रोड निवासी डब्लू कुमार (19) पिता-स्व निरंजन राम के रूप में हुई. घायल की पहचान गोशाला रोड निवासी रंजीत कुमार (24) पिता-विराज पासवान के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार दोनों युवक केटीपीएस प्लांट की ओर से झुमरीतिलैया आ रहे थे. इसी दौरान चरकीपहरी के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.वहां मौजूद लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां इलाज के क्रम में डब्लू की मौत हो गयी. रंजीत का इलाज जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है