[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कार के धक्के से युवक की मौत, विरोध में रोड जाम

कार के धक्के से युवक की मौत, विरोध में रोड जाम

0
कार के धक्के से युवक की मौत, विरोध में रोड जाम

हादसा. दूध लेने के लिए सड़क क्रॉस कर रहा था युवक झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड स्थित असनाबाद में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. यहां तेज व अनियंत्रित कार ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान 35 वर्षीय असद जमाल (पिता अब्दुल रज्जाक) के रूप में की गयी, जो राजधनवार, गिरिडीह का रहने वाला था. बताया जाता है कि असद असनाबाद में ही दुकान संचालित करता था और परिवार के साथ यहीं पर रहता था. रविवार की सुबह नमाज अदा करने के बाद वह दूध लाने के लिए सड़क क्रॉस कर रहा था. इसी दौरान कार (जेएच01बीएल-6333) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी. युवक को टक्कर मारने के बाद कार पलट गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि असद पास खड़े एक टेंपो से जा टकराया. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी, लेकिन तब तक असद की माैत हो चुकी थी. वहीं एयर बैग खुल जाने से कार चालक बाल-बाल बचा. स्थानीय लोगों के अनुसार, कार चालक नाबालिग था और कार सवार ढिबरा वाहन का एस्कॉर्ट कर रहे थे. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. इधर, घटना में युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन व स्थानीय लोग सड़क पर उतर आये. उन्होंने शव के साथ रांची-पटना रोड असनाबाद में जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे. जाम की सूचना पर सीओ रवि भूषण प्रसाद, बीडीओ मनोज कुमार रवि, थाना प्रभारी विनय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे. पदाधिकारियों ने लोगों को उचित आश्वासन दिया. इस आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और जाम हटा लिया गया. जाम दिन के 11 बजे किया गया, जो करीब डेढ़ घंटे तक रहा. उल्लेखनीय है कि मृतक के दो बच्चे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel