[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा 12 साल से मां और 2 भाईयों के साथ बेंगलुरु में रह रही थी AQIS टेरर मॉड्यूल की ‘सरगना’ शमा परवीन

12 साल से मां और 2 भाईयों के साथ बेंगलुरु में रह रही थी AQIS टेरर मॉड्यूल की ‘सरगना’ शमा परवीन

0
12 साल से मां और 2 भाईयों के साथ बेंगलुरु में रह रही थी AQIS टेरर मॉड्यूल की ‘सरगना’ शमा परवीन
कोडरमा के तिलैया में एक्यूआईएस की सरगना के घर पहुंची झारखंड पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

Who is Shama Parveen| कोडरमा, विकास/किशोर : अल कायदा के टेरर मॉड्यूल की सरगना को गुजरात एटीएस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है. इसका नाम शमा परवीन है. वह झारखंड के कोडरमा की रहने वाली है. आतंकवादियों के नेटवर्क में शामिल होने से पहले वह कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में रहती थी. असनाबाद में रांची-पटना रोड पर उसका दो मंजिला मकान है. इस मकान में अब किरायेदार रहते हैं. इसका किराया शमा परवीन ही लेती है.

Who is Shama Parveen: तिलैया के असनाबाद की रहने वाली है शमा परवीन

बुधवार 30 जुलाई को गुजरात एटीएस ने जैसे ही शमा की गिरफ्तारी का खुलासा किया, तो उसका झारखंड कनेक्शन भी सामने आ गया. इसके बाद सभी यह पता करने में जुट गये कि शमा परवीन है कौन और कहां रहती है. जांच एजेंसियों और झारखंड पुलिस को देर शाम पता चला कि शमा परवीन तिलैया के असनाबाद की रहने वाली है.

7 साल पहले हो गया Shama Parveen के पिता का निधन

शाम में तिलैया पुलिस की टीम उसके घर पहुंची. कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने बताया कि शमा परवीन के पिता शमसुल अंसारी का 7 साल पहले निधन हो गया. वे आरा मिल में काम करते थे. वहीं, शमा परवीन अपनी मां और 2 भाईयों के साथ करीब 12 साल से बेंगलुरु में रह रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शमा का बड़ा भाई बेंगलुरु में इंजीनियर, बहन कोलकाता में कृषि वैज्ञानिक

शमा का बड़ा भाई शमशेर बेंगलुरु में इंजीनियर है, जबकि एक और भाई आजम भी वहीं रहता है. शमा ने शहर के सीडी बालिका उच्च विद्यालय से दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की. उसकी बड़ी बहन पश्चिम बंगाल में कृषि वैज्ञानिक है. वह कोलकाता में रहती है.

तिलैया में शमा के घर के अगल-बगल के लोग सकते में

शमा परवीन के अल कायदा जैसे आतंकी संगठन से जुड़े होने की सूचना मिलने के बाद देर शाम पुलिस उसके घर पहुंची, तो आस-पड़ोस के लोग सकते में आ गये. कोई इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने को तैयार नहीं था. हालांकि, शमा के किरायेदार कटाहडीह जयनगर के शमसुद्दीन ने बताया कि वे 4 वर्ष से इस मकान में रह रहे हैं. वहीं, डालटनगंज के हसीब अख्तर ने बताया कि 4 माह से वे इस मकान में किराये पर हैं. इसका किराया शमा परवीन को ही देते हैं.

इसे भी पढ़ें

अल कायदा के टेरर मॉड्यूल की लेडी ‘बॉस’ निकली कोडरमा की शमा परवीन, बेंगलुरु से गिरफ्तार

रांची से अपहृत बच्ची को पटना ले जाना चाहते थे अपहर्ता, एनकाउंटर के डर से छात्रा को छोड़कर भागे

. Crime News: गुमला में पुत्र ने टांगी से काटकर पिता को मार डाला, गांव में सनसनी

रांची के चुटिया से दिन-दहाड़े स्कूली छात्रा का अपहरण, रामगढ़ के इस इलाके से हुई बरामद

Previous article Sikandar के फ्लॉप होने के चार महीने बाद ए.आर. मुरुगादॉस ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘खुद को अपंग जैसा महसूस करता हूं’
Next article बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को मालिक व सुरक्षाकर्मियों ने पीटा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel