[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा कोडरमा में चलने लगी है परिवर्तन की लहर

कोडरमा में चलने लगी है परिवर्तन की लहर

0
कोडरमा में चलने लगी है परिवर्तन की लहर

कोडरमा बाजार. कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के घोषित प्रत्याशी विनोद सिंह को कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में बढ़त दिलाने को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवासीय कार्यालय में हुई़ अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने की. संचालन घनश्याम तुरी व रामबचन यादव ने संयुक्त रूप किया़ बैठक में नगर पर्षद क्षेत्र के 74 बूथों और कोडरमा प्रखंड के करीब 76 बूथों पर राजद, जेएमएम, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, आप समेत प्रगतिशील संगठन और मजदूर संगठनों के बीच सामंजस्य स्थापित कर अपन बूथ-संविधान मजबूत अभियान की रणनीति तैयार की गयी. वहीं कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के नगर पर्षद क्षेत्र और कोडरमा प्रखंड के हर बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर चुनावी मैनेजमेंट को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गयी. राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता परिवर्तन की राह पर चल पड़ी है़ कोडरमा से इंडिया गठबंधन के विनोद सिंह मजबूत प्रत्याशी है़ं उन्होंने कहा कि कोडरमा की सामाजिक न्याय पसंद जनता को धोखा देने वाली भाजपा सांसद को सत्ता से बेदखल करने के लिए जनता एकजुट और उत्साहित है़ उन्होंने कहा कि कोडरमा में भाजपा से लगातार सांसद बने, लेकिन कोडरमा का रोजी-रोजगार, पलायन और नागरिक सुविधाओ को लेकर नीति की आवाज संसद में सुनायी नहीं दी़ उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बार हर मोर्चा पर शिकस्त दी जायेगी़ वहीं इंडिया गठबंधन के राजद नेता अवधेश प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता मनोज सहाय पिंकू, आप जिलाध्यक्ष दामोदर यादव, मजदूर नेता प्रेम प्रकाश, मो मोजहिर, प्रेम पांडेय, जेएमएम नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा, भारत नौजवान सभा के उदय द्विवेदी, माले नेता संदीप कुमार ने भी अपने-अपने विचार रखे. मौके पर किशोरी यादव, तुलसी राणा, पवन भगत, अरुण सिंह, कुलदीप यादव, धीरज यादव, नागमणि सिंह, चरणजीत सिंह, अमरजीत कौर, चंदन सिंह, मंटू यादव, दिवाकर सिंह, संजय शर्मा, रवि सिंह, शंभु पासवान, धीरेंद्र कुमार, श्यामजीत यादव, मुन्ना शर्मा आदि मौजूद थे़

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel