[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा तेज आंधी व बारिश से पेड़ व पोल गिरे, गुल रही बिजली

तेज आंधी व बारिश से पेड़ व पोल गिरे, गुल रही बिजली

0
तेज आंधी व बारिश से पेड़ व पोल गिरे, गुल रही बिजली

प्रतिनिधि झुमरीतिलैया. जिले भर में बुधवार रात्रि करीब दस बजे अचानक हुई तेज बारिश, आंधी-तूफान और बज्रपात ने कई इलाकों में भारी असर डाला. तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ. वहीं कई जगहों पर बिजली के पोल उखड़ गए, वहीं तार टूटकर गिर पड़े, जिसके कारण रातभर कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही. बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि तेज बारिश और आंधी-तूफान की वजह से कई क्षेत्रों के ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी आ गई थी. विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह से मरम्मत कार्य शुरू किया, जिसके बाद दिन में अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गयी.

बह गई नाली, उठे सवाल

इधर, विद्यापुरी वार्ड संख्या 9 में तेज बारिश का असर सड़क और नाली व्यवस्था पर भी देखने को मिला. सड़क किनारे वर्षों पुरानी बनी नाली तेज बहाव के कारण गड्ढे में बह गयईई, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मोहल्ले के लोगों ने बताया कि नाली पहले से जर्जर स्थिति में थी और लगातार बारिश के कारण वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. आंधी-तूफान के बाद नगर क्षेत्र में कई जगह जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel