[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा निकाय चुनाव को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

निकाय चुनाव को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

0
निकाय चुनाव को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

कोडरमा. नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को बागीटांड़ स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रथम पाली में पीठासीन पदाधिकारियों तथा दूसरी पाली में प्रथम मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह डीडीसी रवि जैन की मौजूदगी में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह डीएसई अजय कुमार व अन्य ने कई जानकारियां दी. डीडीसी रवि जैन ने पीठासीन पदाधिकारियों को कहा कि सामग्री प्राप्त करते समय मतपेटिका, मतदाता सूची सहित सभी महत्वपूर्ण सामग्रियों का चेक लिस्ट के अनुसार बारीकी से मिलान करें. उन्होंने कहा कि अपने दल के सभी सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. डीएसई अजय कुमार ने कहा कि पीठासीन पदाधिकारी मतदान दल के नेतृत्वकर्ता होते हैं और मतपेटिका उनकी अभिरक्षा में रहती है. मतदान के दौरान मतपेटिका की सुरक्षा, मतदान के बाद सभी आवश्यक प्रपत्रों के साथ मतपेटिका को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में जमा कराना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग कक्षों में मास्टर ट्रेनर सुदीप सहाय, अश्विनी तिवारी, मनोज चौरसिया और राजेश्वर पांडेय ने मतदान के एक दिन पूर्व, मतदान के दिन तथा मतदान के बाद किये जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी. प्रशिक्षक संजय सुमन, रामचंद्र ठाकुर, रविकांत रवि और विवेक रंजन ने मतपेटिका खोलने और सील करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया. वहीं नरेश यादव, उमेश सिन्हा और दिलीप वर्णवाल ने प्रथम मतदान पदाधिकारी के दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए मतदाता पहचान, वैध दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन और मतदाता सूची में अंकन की विधि समझायी. प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था कोषांग के वरीय लिपिक प्रेम नारायण मेहता, शाहनवाज आलम, महफूज आलम और अशोक कुमार की देखरेख में की गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel