[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा Koderma: तिलैया पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Koderma: तिलैया पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

0
Koderma: तिलैया पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार तीनों आरोपी

Koderma: तिलैया थाना पुलिस ने ट्रक से मोबाइल और नकदी चोरी के मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, तिलैया थाना कांड संख्या 174/26 नालंदा (बिहार) के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत चमडीहा निवासी संजीत कुमार के लिखित आवेदन पर दर्ज किया गया था. वादी ने आरोप लगाया था कि 3 जून की रात करीब 1 बजे उनके ट्रक से मोबाइल फोन और नकदी की चोरी कर ली गई थी.

सभी आरोपी तिलैया थाना क्षेत्र के

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में रामजानकी मंदिर, ब्लॉक रोड निवासी प्रिंस सिंह उर्फ गोलू (25 वर्ष), ब्लॉक रोड निवासी सूरज पासवान (20 वर्ष) तथा रामजानकी मंदिर, ब्लॉक रोड निवासी राहुल कुमार खटीक (19 वर्ष) शामिल हैं. तीनों तिलैया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

छापेमारी दल में ये थे शामिल

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया रेडमी कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी विनय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राणा रंजीत राय सहित तिलैया थाना के पैंथर आरक्षी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें…

मंडल कारा में छापामारी, नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

हत्याकांड को लेकर 12 को बनाया गया आरोपी

Previous article समर्पित कार्यकर्ता ही होते हैं पार्टी की असली ताकत : विनोद पांडेय
Next article सेविका व सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
Avatar Of Amleshnandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel