[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा डोमचांच में नहीं थम रहा विरोध, पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च

डोमचांच में नहीं थम रहा विरोध, पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च

0
डोमचांच में नहीं थम रहा विरोध, पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च

डोमचांच में तीसरे दिन भी किसी ने नहीं लिया नामांकन प्रपत्र प्रखंड कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट दिखीं डोमचांच. नगर पंचायत चुनाव को लेकर डोमचांच में नामांकन के तीसरे दिन भी स्थिति जस की तस बनी रही. शनिवार को भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदा. नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से ठप रही. लगातार तीन दिनों से एक भी नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदे जाने व नगर पंचायत भंग करने की जोरदार तरीके से उठ रही मांग ने प्रशासनिक हलके में चिंता बढ़ा दी है. शुक्रवार देर शाम को एसडीओ की अध्यक्षता में हुई बैठक बेनतीजा होने के बाद शनिवार को प्रखंड कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं एकजुट होकर बैठी हुई दिखाई दी. महिलाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई भी प्रत्याशी नामांकन कराने का प्रयास करेगा, तो उसे उनका विरोध का सामना करना पड़ेगा. महिलाओं ने यह भी कहा कि जब तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी, वे इसी तरह प्रखंड कार्यालय के बाहर डटी रहेंगी. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें डोमचांच नगर पंचायत किसी भी हाल में स्वीकार नहीं है. ग्रामीणों के अनुसार, पहले की ग्राम पंचायत व्यवस्था बेहतर थी और नगर पंचायत बनाये जाने से समस्याएं बढ़ी हैं. ग्रामीणों खासकर महिलाओं ने एक स्वर में नगर पंचायत को भंग किये जाने की मांग दोहराई. गत दिनों हुई सर्वदलीय रैली की तरह कुछ महिलाएं झाडू लेकर प्रखंड कार्यालय के आसपास जमा थीं. इनका कहना था कि अगर कोई प्रत्याशी नामांकन कराने पहुंचेगा, तो विरोध किया जायेगा. लोगों का विरोध होल्डिंग टैक्स सहित अन्य नियम कानून को लेकर है. महिलाओं का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में कृषि आधारित काम है. ऐसे में लाखों रुपये का टैक्स कहां से जमा करेंगे. लोग वर्ष 2022 से नगर पंचायत को भंग करने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि डोमचांच नगर पंचायत का गठन वर्ष 2018 को हुआ था. नगर पंचायत के अंतर्गत 14 वार्ड हैं. यहां अध्यक्ष सहित सभी वार्ड में पार्षद पद के लिए नामांकन होना है, पर तीन दिनों की प्रक्रिया में एक भी व्यक्ति ने नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदा है. चार फरवरी को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन है. लगातार तीसरे दिन नामांकन नहीं होने और जनविरोध के कारण अब प्रखंड व जिला प्रशासन के समक्ष चुनाव संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है. इस बीच प्रशासन का दावा है कि स्थिति पर पूरी नजर है. चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग की अपील. इधर, डोमचांच नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर डोमचांच प्रखंड प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह व बीडीओ भोला पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान मार्च में शामिल थे. फ्लैग मार्च डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा. प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने एवं चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग की अपील की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel