लापता बिरहोर बच्चों को प्रशासन ने घर पहुंचाया
लापता बच्चों से मिलकर परिजनों की आंखें भर आयीं.
By DEEPESH KUMAR |
February 8, 2026 9:07 PM
जयनगऱ थाना क्षेत्र के गडिआई बिरहोर टोला के लापता 10 बच्चों की सकुशल बरामदगी के बाद बीडीओ गौतम कुमार व सीओ सारांश जैन ने उन्हें अपनी देखरेख में रविवार की शाम परिजनों को सुपुर्द कर दिया. लापता बच्चों से मिलकर परिजनों की आंखें भर आयीं. परिजनों ने पुलिस प्रशासन व प्रखंड प्रशासन को इसके लिये बधाई दी. मौके पर बीडीओ-सीओ के अलावा मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव व अन्य मौजूद थे.
बच्चों की सकुशल बरामदगी में पुलिस की सराहनीय भूमिका
जयनगर. जयनगर प्रखंड अंतर्गत गडिआई बिरहोर टोला से लापता 10 बच्चों की सकुशल बरामदगी मामले में कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर पुलिस ने अच्छा काम किया है. यह बात पूर्व विधायक सह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने कही है. उन्होंने कहा कि बच्चों की सकुशल बरामदगी पुलिस की बड़ी सफलता है. श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं इस मामले की कमान संभाल रखी थी....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:17 PM
July 4, 2026 6:11 PM
July 2, 2026 7:07 PM
June 30, 2026 9:13 PM
June 29, 2026 6:12 PM
June 27, 2026 1:54 PM
June 26, 2026 7:14 PM
June 25, 2026 11:24 AM
June 25, 2026 2:37 PM
June 25, 2026 2:38 PM
