अखाड़ा समितियों के साथ एसडीओ ने की बैठक कोडरमा. रामनवमी को देखते हुए एसडीओ ओमप्रकाश मंडल की अध्यक्षता में चंदवारा थाना परिसर में बैठक हुई. बैठक में चंदवारा प्रखंड के सभी अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए. एसडीओ श्री मंडल ने सभी अखाड़ा समितियों को शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ त्योहार मनाने को कहा. लाेगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने को कहा. उन्होंने जुलूस निर्धारित मार्ग से समय पर निकालने को कहा. ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का अनुपालन करने की भी बात कही. मौके पर थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. बैठक में बीडीओ सुमित मिश्रा, सीओ अशोक भारती सहित कई लोग मौजूद थे.