[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा विवाहिता की संदेहास्पद मौत, हत्या का आरोप

विवाहिता की संदेहास्पद मौत, हत्या का आरोप

0
विवाहिता की संदेहास्पद मौत, हत्या का आरोप

: जयनगर थाना क्षेत्र के सतडीहा पंचायत के नवादा की घटना जयनगर. सतडीहा पंचायत के नवादा गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद मौत हो गयी. मृतका की पहचान नवादा निवासी अजीत यादव की 23 वर्षीया पत्नी कोशिला कुमारी के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलते ही उसके मायके वाले नवादा पहुंचे और जमकर हंगामा किया. उनका कहना था कि कोशिला की ससुराल वालों ने दहेज के लिए एक सोची समझी साजिश के तहत हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक, चार दिन पूर्व घर में सास बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी से नाराज होकर कोशिला ने फांसी लगा ली. मृतका के ससुरालवाले घर से फरार बताये जाते हैं. कोशिला को प्रताड़ित किया जाता था : पिता इस संबंध में मृतका के पिता कोडरमा थाना क्षेत्र के सलैया निवासी सुदन यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2025 में नवादा निवासी अजीत यादव के साथ की थी. शादी में लगभग 8.5 लाख रुपये व अन्य उपहार दहेज में दिया था. शादी के बाद से ही कम दहेज को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. मृतका को दो माह का एक बच्चा भी है. श्री यादव ने दहेज हत्या का मामला बताते हुए परिजनों के साथ उसके घर पर जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंचे एसआई प्रतित टोपनो व केडी प्रसाद यादव ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel