[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा प्रत्याशियों ने सर्वांगीण विकास के दावे के साथ मांगा समर्थन

प्रत्याशियों ने सर्वांगीण विकास के दावे के साथ मांगा समर्थन

0
प्रत्याशियों ने सर्वांगीण विकास के दावे के साथ मांगा समर्थन

एक मंचीय कार्यक्रम में शामिल हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ———————- प्रतिनिधि कोडरमा बाजार. सूचना अधिकार मंच के सचिव आरके बसंत के द्वारा गांधी चौक पर आयोजित एक मंचीय कार्यक्रम में गुरुवार को नगर पंचायत कोडरमा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान प्रत्याशियों के द्वारा जहां एक ओर योजनाओं के नाम पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया गया, वहीं नगर पंचायत जैसे अविकसित और सुविधाविहीन क्षेत्र की जनता पर बेवजह भारी भरकम होल्डिंग टैक्स लगाने का आरोप लगाया. वहीं दूसरी ओर प्रत्याशियों ने विकास के दावे और संकल्प की बात कह कर समर्थन मांगा. करीब डेढ़ घंटे तक चले उक्त कार्यक्रम का संचालन आरके बसंत ने किया. सम्पूर्ण विकास के लिए एक मौका दें : विनय सिंह अध्यक्ष पद प्रत्याशी विनय कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत कोडरमा एक सुविधाविहीन क्षेत्र है. साफ सफाई का घोर अभाव है ,बरसात के दिनों में कई वार्ड पानी मे डूब जाते हैं. लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलती है. इसके बावजूद भी यहां नगर निगम के तर्ज पर भारी भरकम होल्डिंग टैक्स लगाया गया है यदि आप लोगों ने मुझे सहयोग और समर्थन दिया तो हर वार्ड में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया जायेगा, जिसमें वहां के स्थानीय लोग होंगे ,उनके द्वारा ही वार्ड का विकास जरूरत के आधार पर किया जायेगा. नगर पंचायत कार्यालय भ्र्ष्टाचार मुक्त होगा : मनोज मनोज कुमार झुन्नू ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों की राशि आयी, लेकिन वह राशि कमीशनखोरी की भेंट चढ़ गया. जनता ने सहयोग किया तो अध्यक्ष बनते ही सबसे पहले बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स को कम करेंगे. 18 से 35 वर्ष के महिला पुरुषों को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाना की प्राथमिकता रहेगी. जंगली क्षेत्र फुलवरिया और डुमरियाटांड़ को होल्डिंग टैक्स मुक्त क्षेत्र बनायेंगे. हमारे कार्यकाल में होल्डिंग टैक्स को वापस किया गया था : राजेश सिंह राजेश सिंह ने कहा कि जब हम नगर पंचायत के उपाध्यक्ष थे उस समय विभाग से होल्डिंग टैक्स लागू करने का प्रस्ताव आया था, मगर उस समय के बोर्ड के सभी सदस्यों ने एक मत होकर उस प्रस्ताव को वापस किया. उन्होंने कहा कि पिछले 15 – 20 वर्षों से सेवक बन कर आपलोगों का सेवा कर रहा हूं एक मौका दें प्रतिनिधि नही सेवक चुनें जनता के उम्मीदों पर खरा उतरेंगे, होल्डिंग टैक्स को कम करेंगे. 450 करोड़ की राशि खर्च हुई, पर नही मिली नगरीय सुविधा :साजिद हुसैन साजिद हुसैन लल्लू ने कहा कि कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए अब तक करीब 450 करोड़ की राशि खर्च की गई,आप अनुमान लगाएं की आपके गली मोहल्लों में कितना राशि खर्च हुआ ,विकास के कौन कौन से कार्य हुए. इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद कोडरमा में नगरीय सुविधाओं का घोर अकाल है.,सोच समझ कर मतदान करें जो आपकी समस्या को अपनी समस्या मान कर उसका समाधान करें उसी के पक्ष में मतदान करें. लल्लू ने कहा कि मैं अध्यक्ष बना तो दो साल के अंदर होल्डिंग टैक्स को खत्म कर दूंगा अन्यथा त्यागपत्र दे देंगे. इन्होंने भी रखी अपनी बात वहीं अध्यक्ष पद प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि कोडरमा नगर पंचायत नरक पंचायत बन चुका है ,इसे गम्भीरता से सवांरने की जरूरत है. महेश कुमार उर्फ महेश भारती ने कहा कि कोडरमा का मान सम्मान बरकरार रखते हुए विकास कार्य किया जाएगा. विनोद पांडेय ने कहा कि सबके सहयोग और मार्गदर्शन से कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र के एक एक वार्ड का विकास किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel