[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा मादक पदार्थों के नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

मादक पदार्थों के नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

0
मादक पदार्थों के नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

कोडरमा बाजार. डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को नारकोटिक्स कंट्रोल (एनसीओआरडी) से संबंधित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई़ बैठक में डीसी ने औषधि निरीक्षक को जिले के सभी औषधि विक्रय संस्थानों की सघन जांच करने, साथ ही सभी दवा दुकानों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन निबंधन कराने का निर्देश दिया़ वहीं अंचलों के सीओ को अपने क्षेत्रों के दवा दुकानों की नियमित जांच करने तथा दवा दुकानों के रजिस्ट्रेशन, दवाओं के स्टॉक एवं एक्सपायरी की स्थिति की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया़ कोटपा अधिनियम के तहत सभी अंचलाधिकारियों व थाना प्रभारियों को दुकानों व प्रतिष्ठानों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया गया़ डीसी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में किसी भी हाल में अवैध रूप से शराब निर्माण व बिक्री नहीं हो़ इसके लिए उन्होंने उत्पाद अधीक्षक को नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाने और दोषियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया़ इसके अलावा विद्यालयों के 100 मीटर के दायरे में मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने, मादक पदार्थों के नियंत्रण को लेकर एक समग्र रोडमैप तैयार करने तथा जिले में ड्रग्स हॉटस्पॉट की पहचान कर लक्षित कार्रवाई करने का निर्देश दिया़ बैठक में एसपी कुमार शिवाशीष, एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, सभी सीओ, थाना प्रभारी आदि मौजूद थे़

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel